गोवा के शिरगांव में लैराई देवी मंदिर के वार्षिक यात्रा के क्रम में हुई भगदड़ के कारण कई श्रद्धालु की मृत्यु हो गयी और अनेकों के घायल हो गए। गोवा के शिरगांव में श्री लैराई यात्रा के दौरान भगदड़ मची, 7 श्रद्धालुओं की मौत हुई, 40 से ज्यादा घायल हैं। इस प्रमुख धार्मिक उत्सव में कई राज्यों से हजारों श्रद्धालु आए हुए थे।घायलों को तुरंत गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) और मापुसा स्थित नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हादसे पर झारखण्ड समेत देश के दिग्गज नेताओं ने दुःख प्रकट किया है.




