5 मई तक झारखंड में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

0
rain

झारखण्ड : मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई जिलों में गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग ने झारखंड में 5 मई तक बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार को छोड़कर बाकी जिलों में बारिश के साथ-साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है। इन सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रांची में दोपहर 3 बजे के बाद मौसम बदल गया और वर्षा होने लगी। हजारीबाग में भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here