झारखण्ड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध किया है , दरअसल उनका कहना है कि धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ के इलाक़ों में कुछ सरकारी-गैरसरकारी लोग घूम-घूम कर “धूम” मचाये हुए हैं.आज एक्स पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने लिखा ”मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी,पिछले कुछ दिनों से धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ के इलाक़ों में घूमने के दरम्यान लोगों ने बताया कि उन इलाक़ों में सोनू, मनोज, गणेश, रंजीत, अनूज नाम जैसे कुछ सरकारी-गैरसरकारी लोग घूम-घूम कर “धूम” मचाये हुए हैं। इनमें से कुछ तो नये-नये स्कारपियो पर सवार होकर क्षेत्र में सक्रिय देखे गये हैं।ये लोग कौन हैं? क्या काम करने के लिये किसकी ओर से लगाये हैं और क्या काम कर रहे हैं? यह जॉंच का विषय है। आप से अनुरोध है कि अपनी एजेंसियों से ऐसे लोगों के कार्यकलाप की जानकारी लेने का कष्ट करेंगे।”



