आ’तंकी गतिविधियों को लेकर आईएम का पूर्व सहयोगी अमार यशार चढ़ा झारखण्ड एटीएस के हत्थे

0
ats jharkhand

झारखण्ड: आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (HuT) संगठन से जुड़कर जेल से छूटा अमार यशार दोबारा देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।लेकिन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के पूर्व सहयोगी अमार यशार को धनबाद में आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) ने गिरफ्तार कर लिया है.करीब 10 वर्षों तक जेल की सजा काटने के बाद 2024 में रिहा हुए अमार यशार ने एक बार फिर आतंकी नेटवर्क सक्रिय करना शुरू कर दिया था। झारखंड की एटीएस टीम ने बीते दिन एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवक को आज एटीएस की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।सूत्रों के मुताबिक, जेल से छूटने के बाद यशार ने धनबाद सहित कई अन्य इलाकों में हिज्ब उत तहरीर संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया था, अपने साथ गुलफाम हसन, अयान जावेद, मोहम्मद शहजादा आलम और अयान की पत्नी शबनम परवीन को भी संगठन में अपने साथ लिया। मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी देश में धार्मिक उन्माद फैलाने और युवाओं को कट्टरपंथ की ओर ले जाने के प्रयास में लगे हुए थे।डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि हिज्ब उत तहरीर संगठन विदेश से ऑपरेट हो रहा है और इसके कनेक्शन की जांच की जा रही है. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here