भारत सरकार का झारखण्ड सरकार को निर्देश ”30 अप्रैल 2025 को DGP की सेवा समाप्त हो जाएगी”

0
hemant soren

झारखंड:1990 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता की सेवा भारत सरकार द्वारा 30 अप्रैल, 2025 को समाप्त करने का निर्देश दिया गया है। झारखंड सरकार ने 2 फरवरी, 2025 को अधिसूचना जारी कर अनुराग गुप्ता को दो वर्ष के कार्यकाल के लिए राज्य का नियमित पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया था।लेकिन अब भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने DGP अनुराग गुप्ता को DGP बनाकर सेवा विस्तार देने के झारखंड सरकार के निर्णय को ग़लत करार दिया है। इस सम्बंध में झारखंड सरकार से कहा है कि 30 अप्रैल 2025 को DGP की सेवा समाप्त हो जाएगी। बता दें कि भाजपा शुरु से ही अनुराग गुप्ता के DGP पर पर नियुक्ति के झारखंड सरकार के फैसले के खिलाफ रही है। अनुराग गुप्ता को नियमित डीजीपी बनाए जाने के खिलाफ झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here