रांची: घूस लेने के आरोप में रेलवे चीफ इंजीनियर सहित 4 गिरफ्तार, इंजीनियर के घर CBI रेड में 70 लाख जब्त

0
cbi

रांची: रेलवे में ठेका दिलाने व बिल भुगतान के एवज में कमीशन वसूलने के मामले की जांच में CBI ने बड़ी कर्रवाई की है।CBI की टीम ने रेलवे के चीफ इंजीनियर विशाल आनंद के रांची और बिलासपुर स्थित ठिकानों से 70 लाख रुपये जब्त किये हैं। CBI ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य अभियंता विशाल आनंद और उनके भाई कुणाल आनंद के रांची, बिलासपुर और दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर लगभग 70 लाख रुपए नकद और एक किलो सोना जब्त किया है।CBI ने पिछले 3 दिन में रेलवे अधिकारी के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार रांची स्थित कुणाल आनंद के आवास से 20 लाख रुपए नकद और 1 किलो सोना बरामद हुआ, जबकि बिलासपुर में विशाल आनंद के घर से लगभग 18 लाख रुपए नकद जब्त किए गए।हाल ही में 25 अप्रैल को CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साउथ-ईस्ट सेंट्रल रेलवे बिलासपुर के चीफ इंजीनियर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने बताया कि 25 अप्रैल को जांच एजेंसी ने रांची के हटिया में 32 लाख रुपये रिश्वत लेते 4 को गिरफ्तार किया गया है।इनमें साउथ इस्ट सेंट्रल रेलवे विलासपुर के चीफ इंजीनियर विशाल आनंद को छत्तीसगढ़ से, जबकि उनके भाई कुणाल आनंद व पिता आनंद कुमार झा को रांची से गिरफ्तार किया गया था। चीफ इंजीनियर के भाई व पिता ही झाझरिया निर्माण लिमिटेड के कर्मचारी मनोज पाठक से रिश्वत के 32 लाख रुपये ले रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here