नाइजर में झारखंड के 5 प्रवासी मजदूर हुए अगवा, CM सोरेन ने विदेश मंत्री जयशंकर से मांगी मदद

0
CM Soren

झारखंड: पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजर में झारखंड के पांच प्रवासी मजदूरों को अगवा कर लिया गया है.नाइजर में विद्रोहियों द्वारा सेना पर हमले की पुष्टि न्यूज एजेंसियों ने भी की है. राइटर के मुताबिक हमले में 12 नाइजर सैनिकों की मौ’त हो गयी है. नाइजर में सेना का शासन है.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से नाइजर में अगवा मजदूरों के मामले में मदद मांगी है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर श्री जयशंकर को टैग करते हुए लिखा ”केंद्रीय विदेश मंत्री @DrSJaishankar जी नाइजर में अगवा किये गये झारखण्ड के हमारे प्रवासी भाइयों को मदद पहुंचाने की कृपा करें”.जानकारी के मुताबिक सेना की पांच गाड़ियां लगी थी. इसी बीच 50 से 60 मोटरसाइकिलों पर आतंकी आये, सबसे पहले उन्होंने सैनिकों पर हमला किया. उस वक्त झारखंड के 12 मजदूर काम कर रहे थे. सात मजदूरों ने जंगल में छिप कर अपनी जान बचायी, जबकि पांच मजदूरों को आतंकियों ने सरेंडर कराया और अपने साथ ले गये. इनमें गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दोंदलो पंचायत के संजय महतो, फ़लजित महतो, राजू महतो, चंद्रिका महतो और मुंडरो पंचायत के उत्तम महतो शामिल हैं. ये सभी कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड कंपनी में काम कर रहे थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here