रांची: युवा सशक्तिकरण की नई उड़ान” के तहत आयोजित रोजगार मेला में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 51,000 युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया। इसे लेकर सीसीएल, रांची स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सांसद संजय सेठ मौजूद रहे।रोजगार मेला को लेकर रांची में हुए इस समारोह में कुल 171 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. संजय सेठ ने कहा भारत सरकार के जीएसटी, सेंट्रल एक्साइज, बैंक, बीएसएफ, सीआरपीएफ, पोत, रेलवे, जल आयोग, सीएससी, पीसीआई सहित दर्जन पर विभागों की रिक्तियों के आलोक में सभी युवा अपनी सेवा देंगे।



