जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर ह’त्या

0
Karni Sena

जमशेदपुर: मानगो स्थित आस्था स्पेस टाउन के रहने वाले जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह ( 46 ) की अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी है. विनय सिंह के परिजनों ने इसे स्पष्ट रूप से सुनियोजित हत्या बताया है. परिजनों का कहना है कि घटनास्थल पर उनके माथे में गोली मारने का निशान, शरीर पर भी चोट के कई निशान, गिरने की अवस्था में उनके हाथ में एक पिस्तौल भी थी.पिस्तौल विनय सिंह की नहीं थी.उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है. ह’त्या के बाद पिस्तौल उनके हाथ में थमा दी गयी है. सूत्रों के मुताबिक, विनय सिंह को कुछ महीने पहले से धमकियां मिल रही थीं. इसके अलावा उनका पीछा भी किया जा रहा था. इस मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस के वरीय अधिकारियों से की थी.हत्या के आक्रोश में क्षत्रिय समाज और करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने डिमना चौक और एनएच-33 को जाम कर दिया.मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर एक बार फिर झारखण्ड सरकार को घेरा ”जमशेदपुर में करनी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने की दुखद सूचना प्राप्त हुई।झारखंड के प्रमुख शहर अब अपराध का गढ़ बन चुके हैं। जमशेदपुर में पिछले कुछ दिनों से लगातार गोलीबारी और हत्या की खौफनाक वारदातें सामने आ रही हैं। अपराध के मामले में तो राजधानी रांची का हाल तो सर्वविदित है। पुलिस प्रशासन का कार्य सिर्फ कोयला बालू लदे ट्रकों और दोपहिया वाहनों से अवैध वसूली करने का रह गया है।@jamshedpurpolice मामले में तत्काल अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कारवाई सुनिश्चित करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here