झारखंड में नॉलेज टूरिज्म को बढ़ावा देने की संभावना पर जोर, सीएम सोरेन ने स्पेन में किया ‘म्यूजियम डी गावा’ का दौरा

0
cm soren tourism

रांची : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने स्पेन में कैटेलोनिया सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित बार्सिलोना के ‘म्यूजियम डी गावा’ के संग्रहालय का दौरा किया। यह संग्रहालय एक पुराने खनन स्थल और विशिष्ट भूगर्भीय संरचना को एक अनुभवात्मक वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक अध्ययन केंद्र में बदलने का बेहतरीन उदाहरण है। सीएम ने इस मॉडल की सराहना करते हुए झारखंड, विशेष रूप से कोल्हान क्षेत्र, में मौजूद ऐसे ही स्थलों को वैज्ञानिक प्रदर्शनी स्थल और नॉलेज टूरिज्म केंद्रों के रूप में विकसित करने की संभावना जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से शैक्षणिक जागरूकता बढ़ने के साथ साथ पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here