रांची : जिला प्रशासन 19 और 20 अप्रैल 2025 को खोजा टोली आर्मी मैदान, नामकुम, रांची में आयोजित होने वाले भारतीय वायुसेना के एयर शो की तैयारियों में जुट गया है।आज कार्यालय कक्ष में वायुसेना, पुलिस और जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करते हुए डीसी ने एयर शो की तैयारियों के सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई साथ ही कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एयर शो के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की तैनाती के निर्देश दिए गए।एयर शो के समन्वय और सुचारू संचालन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), रांची, श्री उत्कर्ष कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।



