अनन्या पांडे, ईशान खट्टर की फिल्म Khaali Peeli का Teaser Out, डेढ़ शाना और तीखी छुरी का धमाका

0

जहां एक तरफ कई महीनों से बंद पड़ी बॉलीवुड (Bollywood) फिल्मों की शूटिंग शुरू हो गई है, वहीं दूसरी तरफ बड़ी फिल्मों का ऐलान भी किया जा रहा है. इसी के साथ एक के बाद एक कई फिल्मों की रिलीज का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. इस सबके बीच अनन्या पांडे (Ananya Panday) और ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) की एक आने वाली फिल्म जबरदस्त चर्चा में आ गई है. ये दोनों स्टार किड्स फिल्म (Film) ‘खाली पीली’ में नजर आने वाले हैं. आज इन दोनों की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘खाली पीली’ का धमाकेदार टीजर (Khaali Peeli Teaser Out) रिलीज हो गया है. इस टीजर में ईशान को डेढ़ शाना और अनन्या पांडे को तीखी छुरी बताया गया है. फिल्म में इन दोनों का किरदार भी काफी दिलचस्प है.इस ट्रेलर को अनन्या और ईशान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है. वहीं इसे शेयर करते हुए दोनों ने ही अपने-अपने किरदारों के बारे में खास जानकारी भी दी है. अनन्या ने लिखा- ‘खाली-पीली, चले तो तीखी छुरी, फटे तो धमाका. बोले तो बवाल है ये लड़की. बचके रहना नहीं तो खाली-पीली लफड़ा हो जाएगा. डायरेक्टेड बाई मकबूल खान जल्द आ रही है.’ वहीं इसे लेकर ईशान खट्टर ने लिखा- ‘शानो की बस्ती में आ रेला है एक डेढ़ शाना! चल अब बत्ती बुझा और देख खाली पीली का गरमा गरम टीजर.’ इन दोनों के पोस्ट से पता चलता है कि इनका किरदार फिल्म में कई रंग लिए दिलचस्प साबित होने वाला है. यहां देखें फिल्म का टीजर।इस टीजर में दिख रहा है कि ईशान खट्टर और अनन्या पांडे के अलावा इस फिल्म में काली-पीली टैक्सी का भी अलग रोल है. अब देखने होगा कि इन तीनों का ये दिलचस्प कनेक्शन लोगों को कितना पसंद आता है.बता दें कि फिल्म खाली-पीली में अनन्या और ईशान खट्टर टपोरी लड़की-लड़के के किरदार को निभाने वाले हैं. इसके लिए उन्हें बंबईया भाषा बोलनी होगी. अली अब्बास जफर और जी स्टूडियोज ने संग मिलकर खाली पीली का निर्माण किया. पहले ये फिल्म 12 जून 2020 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म की आने वाली रिलीज डेट की घोषणा बाकी है. फिल्म को मकबूल खान डायरेक्ट कर रहे हैं.

Ranjana Pandey