रांची : भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में पुलिस ने फरार दूसरे शूटर अमन को भी गिरफ्तार कर लिया है,मामले में अमन समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।इससे पहले हत्याकांड वाले दिन ही एक शूटर रोहित वर्मा को पुलिस ने एनकाउंटर कर पकड़ लिया था जबकि दूसरा शूटर अमन फरार होने में सफल हो गया था.पुलिस ने इस मामले को लेकर खुलासा किया है कि अनिल टाइगर की हत्या जमीन विवाद को लेकर की गई है.अनिल टाइगर हत्याकांड में शामिल अमन सिंह और रोहित वर्मा कुख्यात सनी सिंह गिरोह के लिए काम करता था। सन्नी सिंह अभी एटीएस के रिमांड पर है. जानकारी के मुताबिक़ पुलिस ने अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में सन्नी सिंह से पूछताछ की थी जिसके बाद शूटर अमन की गिरफ्तारी संभव हो पाई है। रांची और लोहरदगा से संबंध रखने वाले एक जमीन कारोबारी से एक जमीन को लेकर अनिल टाइगर का विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी जमीन कारोबारी ने शूटर अमन और रोहित को अनिल टाइगर के हत्या की सुपारी दी थी,जमीन कारोबारी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है.बता दें कि हाल ही में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के डीजीपी से मुलाकात कर भाजपा नेता स्वर्गीय अनिल टाइगर के हत्याकांड के मुख्य आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की थी.



