सरहुल पर 2 दिन के राजकीय अवकाश की माँग सीएम सोरेन ने की पूरी

0
CM Soren

रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर सरना स्थल, सिरमटोली, रांची में आयोजित पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने यहां पारंपरिक विधि -विधान से पूजा- अर्चना कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इसके अलावा सीएम हेमंत सोरेन आज एक बड़ा ऐलान करते हुए एक्स पर लिखा ”पिछले कई वर्षों से सरहुल के अवसर पर 2 दिन के राजकीय अवकाश की माँग उठ रही थी। आदिवासी समाज के इस महा पावन पर्व के महत्व को देखते हुए, मैंने इस वर्ष से 2 दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया है। झारखंड की संस्कृति एवं परंपराओं की गौरवशाली धरोहर को हम सहेजते आयें हैं और सदैव सहेजेंगे।जय झारखंड”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here