14 अप्रैल,2025 को मोदी सरकार ने घोषित किया राजकीय अवकाश

0
Modi government

झारखंड: 14 अप्रैल 2025 को मोदी सरकार ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में राजकीय अवकाश घोषित किया है। इस अवकाश के दौरान, स्कूल, कॉलेज, और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। यह निर्णय भारत सरकार कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय (कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग) द्वारा जारी एक आधिकारिक ज्ञापन के तहत लिया गया है, जिसे 27 मार्च 2025 को नई दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक से जारी किया गया।झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर पीएम मोदी का आभार जताया “संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को राजकीय अवकाश घोषित करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का आभार।मोदी जी की सरकार द्वारा बाबा साहेब के सम्मान में लिए गए इस निर्णय से यह स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार समाज के हर वर्ग को समान अधिकार और न्याय प्रदान करने के उनके विचारों को सशक्त रूप से आगे बढ़ा रही है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here