रांची:आज सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में मुख्यमंत्री एकादश और स्पीकर एकादश के बीच मैच खेला गया। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो स्पीकर एकादश के कप्तान ,सीपी सिंह टीम के मैनेजर बने.जबकि मुख्यमंत्री एकादश के कप्तान सीएम सोरेन थे.मुख्यमंत्री एकादश में कुमार जयमंगल सिंह, इरफान अंसारी, विकास मुंडा, अमित महतो, आलोक सोरेन, अरूप चटर्जी, राजेश कच्छप, संजीव सरदार, भूषण बाडा, दशरथ गगरई, समीर मोहंती और जगत मांझी वहीं स्पीकर एकादश में नवीन जायसवाल, आलोक चौरसिया, राज सिन्हा, अमित यादव, कुमार उज्जवल, शत्रुध्न महतो, प्रकाश राम, प्रदीप प्रसाद, जयराम महतो, निर्मल महतो, कुशवाहा शशिभूषण मेहता, रौशन लाल चौधरी, सत्येंद्रनाथ तिवारी, जर्नादन पासवान और सरयू राय है.मैच के दौरान मुख्यमंत्री एकादश के कप्तान हेमंत सोरेन को जयराम महतो ने आउट कर दिया जिसके बाद दूसरी पारी में हेमंत सोरेन ने जयराम महतो को आउट कर दिया।




