लद्दाख में सड़क हादसे में सिमडेगा निवासी जवान किशोर बाड़ा शहीद, सीएम सोरेन ने जताया शोक

0
cm soren

झारखण्ड: लद्दाख में हुए भीषण सड़क हादसे में सेना के जवान सिमडेगा जिला के नानेसेरा गांव निवासी हवलदार किशोर बाड़ा शहीद होने पर सीएम सोरेन ने शोक व्यक्त किया है।सीएम सोरेन ने शोक व्यक्त किया”लद्दाख में सेना की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से सिमडेगा से जवान किशोर बाड़ा जी एवं एक और अन्य जवान के शहीद होने का दुःखद समाचार मिला है।मरांग बुरु शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।”हादसे में जान गंवाने वाले जवानों हवलदार किशोर बारा और सिपाही सूरज कुमार के पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ लेह से उनके पैतृक गांव भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here