झारखण्ड:करीब 11 से 12 लाख मजदूरों को मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सुविधा

0
labour

झारखण्ड : हेमंत सरकार का लक्ष्य है कि मजदूरों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें.इसी उद्देश्य से झारखंड सरकार ने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य जांच योजना की शुरुआत की है।इस योजना के तहत करीब 11 से 12 लाख मजदूरों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।जांच पर आने वाला पूरा खर्च झारखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड वहन करेगा.श्रम विभाग इस योजना को संचालित करेगा.इस योजना पर 3 साल में कुल 470 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस योजना के तहत मजदूरों का स्वास्थ्य कार्ड बनाया जायेगा.स्वास्थ्य कार्ड के जरिए मजदूरों का नियमित चेकअप और गंभीर बीमारियों का समय पर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। इस कार्ड के जरिए दो दर्जन प्रकार की जांचें मुफ्त में की जायेंगी. इस योजना के तहत सीबीसी, ईएसआर, ब्लड ग्रुप एंड आरएच फैक्टर, ब्लड एंड यूरीन शुगर फास्टिंग, स्टूल रूटीन, चेस्ट एक्स-रे, ईसीजी, थाइरॉएड प्रोफाइल, डी डायमर टेस्ट फॉर लंग्स, एएसटी, जीजीटीपी, बिलरुबिन, प्रोटीन, टोटल, कोलेस्ट्रॉल, एचडीएल एलडीएल, वीएलडीएल, ट्राइग्लिसराइड, एचडीएल-एलडीएल रेसियो, सीरम, क्रिएटनीन, ब्लड यूरिया नाइट्रोजन, यूरिक एसिड, एचबीएवनसी, अल्ट्रासाउंड होल एब्डोमेन की जांच मुफ्त में होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here