6 वर्षीय अनूप को 48 घंटे में सीएम से मिली ₹10 लाख की मदद

0
Hemant soren
Hemant soren

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय से छह वर्षीय अनूप बेसरा का इलाज वेल्लोर में हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने रामगढ़ जिले के बेराटांड़ के भरेच नगर निवासी रामकिशुन बेसरा के पुत्र अनूप बेसरा के कान का इलाज के लिए ₹10 लाख का चेक प्रदान किया।

अनूप का इलाज क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लौर में चल रहा है. चिकित्सकों ने उसके सुनने के अंग यानी इंटरनल इयर को बदलने की सलाह दी है.नेमरा में रामकिशुन बेसरा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपने बेटे के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग मांगा था. मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत 48 घंटे के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूरी कर सहायता राशि उपलब्ध करायी गयी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here