पलामू जिला के सतबरवा थाना क्षेत्र में 3 महीने की गर्भवती महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.पलामू के सतबरवा थाना के एसपी चंदन कुमार सिंह ने अपराधियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. गिरफ्तारी के बाद बकोरिया के रहने वाले सभी 6 आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
22 वर्षीय महिला अपने पति से नाराज होकर लातेहार के मनिका के इलाके में अपने मायके जा रही थी.रास्ते में महिला का पति और पति के साढ़ू का भाई (महिला के बहनोई का भाई) सतबरवा इलाके में महिला को मनाने की कोशिश कर रहे थे.तभी छह युवक वहां आकर तीनों को बंधक बनाकर पास के ही स्टोन क्रशर में ले गए.आरोपियों ने महिला के बहनोई के भाई और पति की जमकर पिटाई की, जिसके बाद महिला के बहनोई के भाई बेहोश हो गया.इसी क्रम में सभी छह ने महिला के साथ गैंगरेप किया.किसी तरह पति आरोपियों के चंगुल से भागा और दौड़ते हुए पुलिस पेट्रोलिंग टीम के पास पहुंचा और जानकारी दी.ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था.अपराध को अंजाम देने के बाद फरार बाकी चार आरोपियों को देर रात पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र कुमार, भोला राम, सुरेंद्र राम, रवि सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया के रहने वाले है गिरेन्द्र यादव यादव लातेहार के बालूमाथ जबकि कुदुस अंसारी लोहरदगा के कुडू का रहने वाला है.



