Hazaribagh: Police ने जेजेएमपी के पूर्व सबजोनल कमांडर राजेश सहित पांच अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि राजेश पर चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ में 13 से अधिक मामले दर्ज हैं।14-03-2024 की रात्री को बडकागांव थानान्तर्गत बलोदर गांव में पक्की सड़क एवं पुल निर्माण कार्य में लगे जे0सी0बी0 में आग लगाने एवं फायरिंग करने की घटना में शामिल 05 अपराधियों को 02 देसी कट्टा, .303 राईफल की 07 गोली, .315 की 05 जिंदा गोली एवं 01 मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।



