आइआइटी आइएसएम के एक छात्र को जापान की कंपनी लिकविज ने 48.38 लाख का पैकेज ऑफर किया है। यह अब तक सर्वाधिक पैकेज है। इसके पूर्व कैंपस प्लेसमेंट के पहले दिन माइक्रोसॉफ्ट और स्प्रिंकल कंपनी संस्थान के विद्यार्थियों को 45 लाख का पैकेज दे चुकी है। प्लेसमेंट के दूसरे दिन कंपनियों ने न केवल नौकरियों की बरसात की है बल्कि बेहतर पैकेज भी दिया है। दूसरे दिन 19 कंपनियों ने 101 छात्रों का चयन किया। जिसमें अधिकतम 48 लाख तो न्यूनतम पैकेज 12 लाख रुपये का गया। विभिन्न संकाय में सबसे अधिक 56 कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिग के छात्रों को नौकरी मिली है। पिछले शैक्षणिक सत्र की तुलना में इस शैक्षणिक सत्र में 50 प्रतिशत तथा छात्रों की संख्या में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कैंपस प्लेसमेंट की बात करें तो दो दिनों कुल 158 छात्र-छात्राओं को नौकरी मिली है। वहीं कैंपस प्लेसमेंट के पहले दिन मंगलवार को 10 कंपनियों ने 57 छात्रों को नौकरी का ऑफर दिया। संस्थान और छात्र दोनों प्लेसमेंट को लेकर काफी उत्साहित है। कोरोन के कारण इस बार ऑनलाइन कैंपस प्लेसमेंट लिया जा रहा है। 19 कंपनियों ने दी 101 छात्रों को नौकरी कंपनी – छात्रों की संख्या – पैकेज
लिकविज – 01 – 48.38 लाख
एरिस्टा नेटवर्क – 04 – 19 लाख
डीजी टेक्नो – 04 – 22.97 लाख
रिलायंस जियो – 17 – 15 लाख
फोनपे – 03 – 24.5 लाख
टेक्सास – 02 – 24.49 लाख
वालमार्ट – 02 – 25.97 लाख
वेरीटाज – 07 – 15.78 लाख
फिल्पकार्ट – 04 – 26.57 लाख
डयूटेक बैंक – 06 – 19.6 लाख
जगुआर – 04 – 20 लाख
स्प्रींलर – 01 – 18 लाख
ऑप्टम – 08 – 15.4 लाख
बारक्लेज – 07 – 18.7 लाख
सेंडवाइन – 03 – 17.92 लाख
सेमसंग – 03 – 16 लाख
पेटीएम – 15 – 19 लाख
फ्यूचर फर्स्ट – 05 – 12.54 लाख
स्टैंडर्ड चाटर्ड – 05 – 17.2 लाख



