Giridih : अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के कोरियाटांड़ में बीते 16 नवंबर को मो0 ताहिर अंसारी नामक युवक के साथ हुए लूटपाट मामले का गिरिडीह पुलिस द्वारा सफल उद्भेदन कर घटना में सम्मिलित चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लूट में प्रयुक्त की गई अपाची मोटरसाइकिल सहीत दो मोबाइल फोन, 3 डेबिट कार्ड, दो प्रीपेड कार्ड, पैन कार्ड, और वोटर कार्ड बरामद किया गया।



