Ranchi: बुधवार को Ranchi में सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक लगी धारा 144 को बढ़ाकर अगले आदेश तक धारा 144 लगा दी गई है।सीएम आवास के बाहर मच रही हलचल के बीच डीसी और एसएसपी भी सीएम आवास पहुंच गए है. डीसी रांची सीएम आवास के अंदर गए. एसएसपी वाहन स्टैंडबाय पर आवास के बाहर तैनात है. रांची में एक और टूरिस्ट बस सीएम आवास में दाखिल हुई. अब तक कुल 3 टूरिस्ट बसें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आवास के अंदर जा चुकी हैं.सूत्रों की माने तो यहां से विधायकों को दूसरी जगह ले जाने की तैयारी है. दूसरी तरफ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के एससी/एसटी थाने के आईजी को पत्र लिखकर दावा किया है कि उनके दिल्ली आवास से बरामद नीली बीएमडब्ल्यू और अवैध नकदी उनकी नहीं है। उन्होंने ईडी अधिकारियों के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत मामला दर्ज किया है।वहीं सीएम के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा संसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि ”मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी आपको यह भी नहीं पता कि आप बरहेट विधानसभा के विधायक हैं,साहिबगंज नाम का कोई भी विधानसभा झारखंड में नहीं है । झूठा केस,झूठ के व्यक्ति ने तो ईडी पर नहीं कर दिया । यह महाधिवक्ता आपको चौपट कर दिया.”जिसपर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का भी रिऐक्शन आया है ”कहीं ऐसा तो नहीं है कि बेचारे हेमंत जी के क़ानून के सलाहकारों ने उनसे ढ़ेर सारे सादे काग़ज़ पर दस्तखत करवा कर रख लिया है और उस पर जो मन सो लिखकर हेमंत को और गड्ढे में ढ़केलने का का काम कर रहे हैं। आखिर ये कैसे हो सकता है कि हेमंत जी को पता नहीं हो कि साहेबगंज नाम की कोई भी विधानसभा झारखंड में नहीं है।साहेबगंज विधानसभा तो बिहार में है और हेमंत जी विधायक झारखंड के बरहेट से हैं … वो कहां से विधायक हैं ये कैसे भूल सकते हैं? लगता है ईडी के डर के मारे इतना भयभीत हो गए हैं कि कुछ पढ़ नहीं पा रहे हैं या फिर याद ही नहीं आ रहा कि वे कहां से विधायक हैं…”




