कोयला कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव ह’त्याकांड में शामिल TPC कमांडर समेत 3 खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार

0

चतरा: जोनल कमांडर, एरिया कमांडर समेत टीएसपीसी के तीन उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार किए गए हैं. रांची सहित कई जिलों में आतंक मचाने वाले टीएसपीसी गिरोह के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.एसपी ने बताया कि विगत कुछ दिनों से चतरा जिला के टंडवा एवं पिपरवार थाना क्षेत्र में कोल व्यवसायियों तथा विकास कार्य में जुड़े व्यवसायियों को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के सबजोनल अभिषेक उर्फ राजा उर्फ शोभित, एरिया कमांडर इरफान अंसारी उर्फ तुफान एवं सक्रिय सदसय बलवंत उर्फ संदीप लोहरा के नाम से रंगदारी स्वरूप लेवी की मांग की जा रही थी। कोयला कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव हत्याकांड में शामिल टीपीसी कमांडर इरफान अंसारी समेत तीन उग्रवादी को चतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार उग्रवादियों ये यहां से पुलिस द्वारा दो देसी पिस्टल, 7.65 एमएम का छह चक्र जिंदा गोली, 7.62 एमएम का तीन चक्र जिंदा गोली, चार मोबाइल, 14 पीस पर्चा, कोल व्यवसायियों का मोबाइल नंबर लिखा हुआ एक नोट बुक, दो पैकेट डायरी, लेवी से वसूली हुई 22,500 रूपया एवं घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त संचार उपकरण जब्त किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here