झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्ताव पर लगी मुहर

0
hemant soren

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्ताव पर मुहर लगी.रांची में 39 किमी रोड निर्माण का प्रस्ताव मंजूर किया गया.2 चिकित्सा पदाधिकारी को सेवा से बर्खास्त किया गया.जामताड़ा में पदस्थापित डॉक्टर नेहा सिंह को सेवा से बर्खास्त किया गया।अवर शिक्षा सेवा का पद सृजित करने की स्वीकृति,सभी थानों के लिए वाहन खरीदने का प्रस्ताव मंजूर,कुल 1255 चार पहिया और 1697 दो पहिया वाहन की खरीद होगी। वाहन खरीद की यह प्रक्रिया दो वित्तीय वर्षों में पूरी की जाएगी। बोलेरो और बाइक खरीदने के लिए राशि को मंजूरी दी गई है.नेशनल पेंशन स्कीम के तहत एकीकृत पेंशन योजना का संचालन किए जाने की स्वीकृति दी गई। इसके माध्यम से पेंशन के विकल्प को चुन सकते हैं।झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक चलेगा।2 और 3 अगस्त को अवकाश होगा. पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत चार संस्थाओं के साथ एमओयू किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here