21 people died due to spurious liquor, many seriously ill, CM shouting on raising questions in the House
बिहार : मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव में जहरीली शराब से 21 लोगों की मौत हो गई वहीँ कई लोगों कि स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है। विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने जब छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों का मुद्दा विधानसभा में उठाया और बिहार सरकार के शराब बंदी पर सवाल उठाया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना आपा खो बैठे।एक वीडियो में देखा जा सकता है कि नीतीश कुमार बीजेपी पर चिल्लाते हुए कहते हैं उस समय सभी शराबबंदी के पक्ष में थे या नहीं।“शराबी हो गए हो तुम” “चुप रहो। तुम बुरा काम करते हो। यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
CM नितीश के इस बर्ताव पर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा ”10 साल पहले नीतीश जी का ये व्यवहार नहीं था, लगता है कि वो निराश हैं या गिरती हुई साख या उम्र का तकाजा या उन्होंने कह दिया है कि तेजस्वी जी सत्ता संभालेंगे। जहरीली शराब से हर दिन मौत हो रही है और अपराध बढ़ रहे हैं। बिहार में शराब हर जगह मिल रहा है। नीतीश जी ने जिस तरह का व्यवहार किया वो NDA के शासन में किया था और आज किया उनको सदन की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।
दूसरी तरफ देखा गया कि इस घटना के विरोध प्रदर्शन में गुस्साए ग्रामीणों ने शव को मसरख हनुमान चौक स्टेट हाईवे-90 पर रखकर जाम कर दिया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। जिसके बाद पुलिस के वरीय पदाधिकारी कई थाने के पुलिस के साथ आक्रोशित लोगों को शांत करने वहां पहुंचे।
21 people died due to spurious liquor, many seriously ill, CM shouting on raising questions in the House
इसे भी पढ़े : बिहार: जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 39 तक पहुंची, CM बोले जो शराब पियेगा वो मरेगा ही



