बिहार: जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 39 तक पहुंची, CM बोले जो शराब पियेगा वो मरेगा ही

0

Bihar: Death toll from drinking spurious liquor reaches 39, CM says whoever drinks liquor will surely die

बिहार: छपरा में जहरीली शराब पिने से मरने वालों की संख्या 39 तक पहुंच चुकी है। जहरीली शराब से मृत्यु पर आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बयान में कहा- मैंने अधिकारियों को गरीबों को पकड़ने के बजाय उनलोगों को पकड़ने को कहा है जो इसका व्यवसाय कर रहे हैं। शराब बंदी कानून से कई लोगों ने शराब छोड़ दी है। जहरीली शराब से तो शुरू से ही लोग मरते रहे हैं, जहरीली शराब से कई अन्य राज्यों में भी लोग मरते रहे हैं। लोगों को सावधान रहना चाहिए क्योंकि जब शराब बंदी होने पर खराब शराब तो मिलनी ही है। जो शराब पिता है उसे तो मरना ही है। इस पर पूरी तरह से एक्शन लिया जाएगा।

सीएम के बयान पर BJP सांसद सुशील मोदी ने कहा मैं ये मानता हूं कि जहरीली शराब के कारण दूसरे राज्यों में भी लोग मर सकते हैं। लेकिन आपके (नीतीश कुमार) द्वारा बिहार में शराबबंदी लागू करने का निर्णय लेने पर भी इतनी बड़ी संख्या में लोग कैसे मर रहे हैं, लोग इतनी बड़ी संख्या में जेल कैसे जा रहे हैं?

Bihar: Death toll from drinking spurious liquor reaches 39, CM says whoever drinks liquor will surely die

इसे भी पढ़े : दिल्ली:12 वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा पर बाइक सवार ने किया एसिड अटैक

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here