ड्रेसिंग रूम में घुसकर 2 फैंस ने चेतेश्वर पुजारा के साथ ली सेल्फी, बुलाना पड़ा बम निरोधक दस्ता

0

इंदौर टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने से कुछ समय पहले दो फैंस सुरक्षा तोड़कर टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में घुस गए। इस दौरान दोनों ने पूरा ड्रेसिंग रूम घूमकर टीम इंडिया के खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के साथ सेल्फी भी ली। और जब इस बात की जानकारी पुलिस को लगी तो हंगामा मच गया। घटना गुरुवार शाम को दिन का खेल खत्म होने से कुछ समय पहले की है, घटना की सूचना पर MPCA के अधिकारियों को लगी तो तत्काल पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने एक फैन को तो तुरंत गिरफ्तार कर लिया, वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बम निरोधक दस्ता बुलाया और फिर पूरे ड्रेसिंग रूम की जांच हुई। हालांकि इसको लेकर संशय बना हुआ है कि दो लोग घुसे थे या एक।पुलिस ने कहा है कि , “दो नहीं बल्कि एक प्रशंसक घुसा था, जिसे हमने गिरफ़्तार कर लिया है”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here