झारखंड विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

0
hemant soren

रांची : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक प्रस्तावित था, लेकिन लगातार हंगामे के कारण इसे 11 अगस्त 2026 (चौथे दिन) को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. जिसके बाद मिडिया में बात करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, हमने सदन को चलाने की पूरी कोशिश की। आपने देखा कि सदन में नोट उछाले और दिखाए गए। ये वही नोट हैं जो यहां उनकी (BJP) मौजूदगी और उनकी राजनीति का आधार हैं। आप सभी जानते हैं कि जब से BJP सत्ता में आई है तब से गरीबों, जरूरतमंदों और आप जैसे युवाओं की जेब से पैसा कैसे निकाला जा रहा है। आज आपने देख लिया कि वह पैसा असल में कहां जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा,युवाओं के भविष्य को लेकर राज्य सरकार जिस संकल्प के साथ काम कर रही है, वह आप सभी के सामने है। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से लाखों छात्र अपनी नौकरी और रोजगार खो रहे हैं। छोटे, मध्यम और बड़े कारोबार बंद हो रहे हैं तो रोज़गार कहां से आएगा? हालांकि, आप देखेंगे कि इन सभी परीक्षाओं में चुने गए 75% से 100% उम्मीदवार इसी क्षेत्र के मूल निवासी हैं.यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि BJP के कार्यकाल में दूसरे राज्यों के लोगों ने यहां बड़े पैमाने पर नौकरियां हासिल की हैं। विपक्ष के हर सवाल का हमारे पास जवाब है लेकिन उनकी महत्वाकांक्षाएं बहुत बड़ी हैं। हालात ऐसे हैं कि उनके लिए सच का सामना करना बहुत मुश्किल हो गया है। इसी बेचैनी का नतीजा है कि आज सदन को समय से पहले स्थगित करना पड़ा, कम से कम मुझे तो ऐसा ही लगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here