राँची में 03.05.26 को कमलेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर केस का उद्भेदन किया.छापेमारी कर तीन अभियुक्त—शिवनाथ कुमार सिंह (33 वर्ष), अंगिता देवी (28 वर्ष)और साहिल राजा(19 वर्ष) —को गिरफ्तार किया गया। उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी और हाईवा ट्रक बरामद हुआ। जांच में खुलासा हुआ कि अवैध संबंध के कारण हत्या की साजिश रची गई, घर में हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंककर उसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई।मृतक का गिरफ्तार अभियुक्त की पत्नी से अवैध संबंध था, जिसकी जानकारी होने पर कमलेश कुमार के हत्या की अपराधिक साजिश रची गई।शिवनाथ कुमार सिंह एवं अंगिता देवी द्वारा बताया गया कि मृतक कमलेश कुमार की हत्या जानुम हाहे स्थिति अपने घर पर करने के पश्चात शव को टाटीसिलवे थानाक्षेत्र के रिंग रोड मानकीढीपा के पास हाईवा वाहन पर परिवहन कर ले जाया गया तथा हत्या की घटना का साक्ष्य छिपाने की नियत से सड़क दुर्घटना का रूप दिये जाने के अपराधिक उद्देश्य से शव को सड़क के किनारे फेंक दिया गया तथा शव पर हाईवा वाहन का अगला पहिया चढ़ा दिया गया।कांड में जप्त हाईवा वाहन का चालक शिवनाथ कुमार सिंह है तथा साहिल राजा वाहन का खलासी है।




