आलू कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से 10 की मृत्यु,कई घायल

0

उत्तर प्रदेश: संभल के चंदौसी इलाके में आलू कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से अब तक कुल 10 लोगों की मृत्यु हुई है और 11 लोगों को बचाया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। DIG शलभ माथुर, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश ने बताया अभी तक 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। अभी भी कुछ लोग लापता हैं। बचाव अभियान अभी भी लगातार चल रहा है। इसमें 10 लोगों की मृत्यु हो गई है। 5 लोगों का इलाज चल रहा है और 6 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अभी 3 लोग लापता हैं। 2 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। बचाव अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here