प्रयागराज की MP-MLA कोर्ट ने 17 साल पुराने उमेश पाल अपहरण केस में अतीक अहमद समेत 10 आरोपियों को दोषी करार दे दिया है। इस मामले में कुल 11 आरोपी थे जिनमें से 1 की मौत हो गई है. कोर्ट कुछ देर में सजा की सुनवाई करेगी। इससे पहले सोमवार को अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से, उसके भाई अशरफ को बरेली से,इसके अलावा एक अन्य आरोपी फरहान को भी प्रयागराज लाया गया था।दोनों को नैनी सेंट्रल जेल में हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया।नैनी सेंट्रल जेल से अतीक को बंद वैन में कोर्ट लाया गया था। इसमें CCTV कैमरे और पर्दे लगे थे।



