‘छात्रों की गूंज’ के तहत स्टूडेंट्स मैराथन, पेपर लीक के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

0
YOUTH CONGRESS

रांची: कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत रविवार को राजधानी रांची में स्टूडेंट्स मैराथन का आयोजन किया गया। मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में छात्रों की आवाज बुलंद करने के साथ-साथ पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था तथा शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग उठाई गई।

इस अवसर पर झारखंड सरकार में मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक एवं उपनेता राजेश कच्छप, विधायक विक्सल कोंगाड़ी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-युवा उपस्थित रहे।

मंत्री राधा कृष्ण किशोर कहते हैं, देशभर में लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य और विश्वास को गहरा आघात पहुंचाया है। युवाओं की आवाज़ को मजबूती देने तथा निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय परीक्षा व्यवस्था की मांग के समर्थन में आयोजित इस मैराथन में सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here