झारखंड:21 जून को तमिलनाडु में फैक्ट्री में हुए अमोनिया गैस लीक में झारखंड की प्रीति की मौत हो गई। दो अभी अस्पताल में हैं। जबकि बाकी 39 झारखंडी मजदूर एक सप्ताह से एक हॉल में सिमटे हुए हैं। उन्हें तुरंत वापस आना है, लेकिन राज्य प्रशासन ने उनसे संपर्क तक नहीं किया है। झारखंड के कई जिलों के मजदूर हैं। बताया जा रहा है कि वहाँ फंसे अन्य राज्यों के मजदूरों को उनकी सरकारें वापिस ले गई हैं। लेकिन झारखंड के मजदूरों से अभी तक किसी ने संपर्क नहीं किया है। वापसी की व्यवस्था की उम्मीद से राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाईं गई है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले का तत्काल संज्ञान लेने और श्रमिकों की सकुशल वापसी के लिए हर आवश्यक कदम उठाने का झारखंड राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को निर्देश दिया है. एक्स पर सीएम ने लिखा ”@migrantcell_JH तत्काल संज्ञान लें एवं श्रमिकों के सकुशल वापसी हेतु हर जरूरी कदम उठायें।”


