खान सर की पुलिस तो तलाश, ह*त्या की कोशिश की गंभीर धारा के तहत FIR दर्ज

0
khan sir

बिहार: पटना में प्रसिद्ध शिक्षक खान सर (फैजल खान) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार रेड (छापेमारी) कर रही है। पटना पुलिस ने उनके खिलाफ कदमकुआं थाने में हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) और आर्म्स एक्ट (Arms Act) के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज की है.BNS की धारा 109 के तहत ये केस दर्ज किया गया है। इसमें 10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। इसमें अग्रिम जमानत भी नहीं मिल सकती है। 2 जून 2026 की रात को खान सर के कोचिंग संस्थान ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ पर कुछ लोगों ने हमला किया, तोड़फोड़ की और पोस्टर फाड़ दिए। इस हमले में उनके एक सुरक्षा गार्ड को बेरहमी से पीटा गया था। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें खान सर के सुरक्षा गार्ड्स कोचिंग के बाहर से गोलियां (फायरिंग) चलाते हुए दिखे। पटना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खान सर के दोनों बॉडीगार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में गार्ड्स ने यह बयान दिया कि उन्होंने खान सर के कहने पर ही फायरिंग की थी. FIR के बाद खान की कोचिंग पर उनके वकील पहुंचे। पुलिस ने छात्रों से अपील की है कि वो किसी कोचिंग सेंटर के बहकावे में ना आएं। वहीं, सैकड़ों की संख्या में स्टूडेंट्स खान सर की कोचिंग के बाहर जुटे और समर्थन में नारेबाजी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here