बंगाल में पुरुलिया जिले के काशीपुर विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी सोमेश बेलथरिया के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा में आज झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने संबोधित किया.सीएम सोरेन ने कहा बंगाल का हर एक वर्ग – आदिवासी, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक, अमीर, गरीब – सभी वर्ग ममता दीदी के साथ खड़ा है।बंगाल का यह चुनाव एक निर्णायक चुनाव है।आदरणीय ममता दीदी अकेले भाजपा जैसी फ़िरकापरस्त पार्टी के साथ लड़ रही है। हम भी ममता दीदी की इस लड़ाई में उनके साथ हैं। पूरी बंगाल की जनता दीदी के साथ खड़ी है। मौके पर सीएम सोरेन ने भारी संख्या में मतदान कर Somesh Beltharia को विजयी बनाने और एक ऐसी सरकार को मजबूत करने को कहा जो जनता के हक, जनता की पहचान और आपके भविष्य के लिए लड़ती रहे।
सीएम ने कहा, आज काशीपुर की धरती पर उमड़े जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनता अन्याय, विभाजन और नफरत की राजनीति को नकार चुकी है। यह चुनाव सिर्फ सरकार चुनने का नहीं, बल्कि अपनी अस्मिता, अपने अधिकार और अपने भविष्य की रक्षा का चुनाव है।मैं यहाँ सोमेश बेल्थेरिया के समर्थन में खड़ा हूँ, क्योंकि वे इस क्षेत्र की आवाज़ हैं, यहाँ के लोगों के संघर्ष और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।तृणमूल कांग्रेस ने झामुमो की तरह हमेशा जनहित, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की राजनीति की है — और यही रास्ता देश को आगे ले जा सकता है।आज देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने, विपक्ष की आवाज़ दबाने और समाज को बाँटने की कोशिश हो रही है। ऐसे समय में पश्चिम बंगाल की जनता ने हमेशा की तरह एक मजबूत संदेश देने का काम किया है — कि यहाँ की राजनीति विकास, भाईचारे और सम्मान की होगी, न कि डर और विभाजन की।




