
TNM’ 24 SEP:- दिल को दहलाने वाला एक खबर राजधानी दिल्ली से सामने आरही है, दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. पेशी पर आए जितेंद्र गोगी की मौके पर ही मौत हो गई. इस शूटआउट में तीन से चार लोग घायल भी हुए हैं. हमलावर को पुलिस ने मौके पर ढेर कर दिया है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि एनकाउंटर में टिल्लू गैंग के दो बदमाशों को मार गिराया गया है. ये दोनों बदमाश वकील की ड्रेस पहनकर रोहिणी कोर्ट में घुसे थे. इन्होंने ही जितेंद्र गोगी को गोली मारी. टिल्लू गैंग के दोनों बदमाशों के नाम पुलिस अभी वेरीफाई कर रही है. बताया जा रहा है इनकी आपसे में पुरानी रंजिश थी।
the news mirchi



