रांची : झारखण्ड में लू चलने लगी है. झारखंड के 12 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है. अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है.राजधानी और इसके आसपास में भी 22 और 23 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया गया है.21 अप्रैल को कोल्हान के सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, उत्तरी छोटानागपुर के बोकारो और धनबाद में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।वहीं 22 अप्रैल को सरायकेला, पूर्व और पश्चिमी सिंहभूम, संताल के दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबंज में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 23 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी हिस्सों व आसपास में कहीं-कहीं गरज के साथ वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।



