झारखण्ड : JMM जामताड़ा के नेता जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम का निधन हो गया है। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दुर्गापुर स्थित हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात को अंतिम सांस ली. शिबू सोरेन के साथ झारखंड आंदोलन में हिस्सा लिए थे.हेम्ब्रम झारखंड आंदोलन को एक नई धार दी थी. वहीं, जिला के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति पहुंची है.कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी पहचान सर्वमान्य नेता के रूप में रही है। श्यामलाल हेम्ब्रम जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के केलाही गांव के रहने वाले थे।



