ईडी द्वारा सीएम के 24 अगस्त को तलब किए जाने पर मरांडी ने सीएम से किया अनुरोध,कहा ”…अबतक सरकारी ख़ज़ाने से करोड़ों…”

0

झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज संकल्प यात्रा के प्रथम चरण के तीसरे दिन गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के पथरगामा में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया l इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा हेमंत सोरेन के खिलाफ लोगों का जनाक्रोश बता रहा है कि इस लुटेरी सरकार का पतन निश्चित है lहेमंत सोरेन, शिबू सोरेन परिवार द्वारा ग़रीब आदिवासियों की ज़मीन लूटने के काले कारनामे के मेरे पास जो नोटबुक है वो काफ़ी छोटी है। पता नहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कितने ग़रीब आदिवासियों की ज़मीनें लूटी होगी?

मरांडी यहीं नहीं रुके उन्होंने ट्विटर के जरिए सीएम के ईडी द्वारा 24 अगस्त को तलब किए जाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी ”ज़मीन घोटाले में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को दुबारा सम्मन भेजकर 24 अगस्त को पूछताछ के लिये बुलाया है। उनसे खुद के नामी-बेनामी और क्षद्मनामी जमीन-जायदाद अर्जित करने में किये गये मनीलॉंड्रिंग के बारे पूछताछ होनी है। हेमंत जी जॉंच और कार्रवाई से बचने के लिये कोर्ट की शरण में जा सकते हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि हेमंत जी खुद के गलत कार्यों एवं नामी-बेनामी आदिवासी ज़मीन हड़पने को लेकर हो रही ईडी की इस बड़ी कार्रवाई से बचने प्रयास में करोड़ों रूपये का भारी-भरकम न्यायिक खर्च अपनी जेब से करते हैं या सरकारी ख़ज़ाने से?मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से अनुरोध है कि विभिन्न एजेंसियों की जाँच से अपने एवं अपने दलाल मंडली के मेंम्बरों को बचाने एवं विरोधियों की आवाज़ दबाने के लिये साज़िशपूर्ण केश-मुकदमा के कार्यों के क़ानूनी प्रक्रिया में अबतक सरकारी ख़ज़ाने से करोड़ों खर्च का ब्योरा श्वेत पत्र जारी कर झारखंड के लोगों को बतायें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here