रांची : सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के राहे निवासी अरविंद कुमार महतो को स्थानीय पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए पकड़ा। थाने ले जाकर निर्ममता से उनकी पिटाई की गई, जिससे उनके पैर में कई फ्रैक्चर हुए। जिसके बाद सांसद संजय सेठ ने रिम्स जाकर अरविंद से मुलाक़ात की। साथ ही उनके बेहतर इलाज के लिए रिम्स प्रबंधन को निर्देश दिया।मौके पर एसएसपी, रांची से बात किया। संजय सेठ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऐसी निर्ममता करने वाले पुलिसकर्मी पर कठोर कार्रवाई करें। उन पर विभागीय कार्रवाई के साथ मुकदमा दर्ज कर उन्हें नौकरी से हटाया जाए। यह रांची पुलिस का अमानवीय चेहरा है, जिससे आम जनता में पुलिस की छवि और खराब हुई है।



