“60-40 नाय चलतो” लिखा टी-शर्ट पहनकर विधानसभा मुख्य द्वार पर भाजपा विधायकों ने किया प्रदर्शन और नारेबाजी

0

नियोजन नीति को लेकर आज भाजपा विधायकों ने “60-40 नाय चलतो” लिखा टी-शर्ट पहनकर विधानसभा मुख्य द्वार पर प्रदर्शन और नारेबाजी की। भाजपा क कहना है कि हेमंत सरकार ने फिर से यहां के युवाओं को छलने का काम किया है, आज हर युवा अपने-आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है, सरकार के द्वारा फिर से लाये गये विवादित नियोजन नीति के विरोध में आज भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में युवाओं के आवाज़ को बुलंद करते हुए धरना दिया है.भाजपा विधायक मनीष जयसवाल ने कहा कि नियोजन नीति को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है, वे चाहते हैं कि गतिरोध कायम रहे और युवा नौकरी के लिए भटकते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here