रांची के ईडी कोर्ट के विशेष अदालत में आज विष्णु अग्रवाल को पेश किया गया। कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होते ही विष्णु अग्रवाल को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया। हिरासत में पूछताछ के लिए उनकी सात दिन की रिमांड की मांग करते हुए आज उन्हें विशेष अदालत में पेश किया।अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया और ईडी की रिमांड याचिका पर कल फैसला करेगी.वहीँ विष्णु अग्रवाल ने अपनी गिरफ्तारी को ईडी के स्पेशल कोर्ट में चुनौती देते हुए रिहाई की मांग की है। जमीन घोटाला मामले को लेकर सुनवाई के लिए कल की तारीख तय की गई है।मालूम हो की झारखंड व बंगाल के बड़े कारोबारी और न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल को ईडी ने गिफ्तार कर लिया है। उन पर सेना की जमीन बेचने का आरोप लगा है।सोमवार को उनसे लंबी पूछताछ की गई, उसके बाद जमीन घोटाले में उनकी संलिप्तता के मिले साक्ष्य के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।पूछताछ के बाद सोमवार देर रात अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है.मालूम हो की ईडी के द्वारा जमीन घोटाले में विष्णु अग्रवाल को कई बार सामान जारी किया गया था लेकिन वे बार बार टाल रहे थे। ईडी ने 31 जुलाई, 26 जुलाई को , 17 जुलाई को भी अग्रवाल को रांची में जोनल ऑफिस में पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वे हमेशा किसी न किसी बहाने से टाल रहे थे।



