उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्रांतर्गत होटल में लिफ्ट गिरने के कारण 09 लोग घायल हो गये जिनमें 06 लोग मामूली रूप से एवं 03 लोगों के फ्रैक्चर होना बताया गया है। जानकारी करने पर प्रथम दृष्टया पता चला की लिफ्ट में क्षमता से अधिक लोग सवार होने के कारण यह हादसा हुआ है।प्रथम दृष्टि में लग रहा है कि लिफ्ट ओवरलोडिंग के कारण गिरी है। मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है.घटना शुक्रवार की है।



