UP Board Exam : पास कर देना गुरुजी,फेल हुई तो घरवाले शादी करा देंगे,छात्रा ने लिखे एग्जाम पेपर पर

0

यूपी बोर्ड : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में विद्यार्थियों ने सवालों के अजीबो-गरीब जवाब लिखे हैं। किसी के सवाल के जवाब में गाने है तो किसी में  चुटकुले , कई परीक्षार्थी तो इंस्टाग्राम और फेसबुक आईडी लिखकर आ गए हैं। इसके अलावा तमाम परीक्षार्थियों ने अपनी सुख -दुःख बताते हुए इन संदेशों को पढ़कर परीक्षक मूल्यांकन कक्ष में जमकर ठहाके लगा रहे हैं।परीक्षार्थी ने लिखा है कि मां बीमार रहती है। कड़ी मेहनत करके मुझे पढ़ा रही है, लेकिन मैंने पढ़ाई नहीं की है। प्लीज सर मुझे कैसे भी पास कर देना। मेरे फेल होने का गम मां बर्दाश्त नहीं कर पाएगी।मर जाएगी सर

इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने उत्तर पुस्तिका में लिखा है कि मैं फेल नहीं होना चाहती। मेरे दादा जी बहुत बीमार हैं, वो चाहते हैं कि उनके रहते मेरी शादी हो जाए, लेकिन मैं पढ़ना चाहती हूं। अगर फेल हो गई तो घर वाले शादी करा देंगे। मुझे आगे की पढ़ाई करने देंगी नही मुसे पास कर दीजिये सर प्लीज वही इंटर के ही एक छात्र ने प्रश्नों के जवाब में अरजीत सिंह के गाने लिख दिए हैं। छात्र ने अरजीत सिंह का गाना तुम ही हो, मेरी आशिकी बस तुम ही हो लिख डाला है। छात्र ने यह भी लिखा है कि आपको अरजीत सिंह की कसम है… पास कर देना। बहुत याद करने की कोशिश की लेकिन याद ही नहीं हो रहा था। क्या करूं, क्या करूं… मैं मर जाऊं।सभी पेपर लगभग इसी प्रकार के थे जिसे सुन टीचर जमकर ठहाके लगा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here