Ranchi: बुढ़मू थाना अंतर्गत उमेडंडा गांव स्थित मंदिरों में मूर्ति विखंडित मामले का उद्भेदन करते हुए रांची पुलिस के द्वारा मंदिर में मूर्ति विखंडित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गौरतलब है की उमेडंडा गांव में तालाब किनारे तीन मंदिर स्थित हैं, जिनमें प्राचीन शिव मंदिर, हनुमान मंदिर और भगवती मंदिर शामिल हैं। इन मंदिरों के पुजारी सिधेश्वर मिश्रा रोज की तरह सोमवार (11 मार्च ) को सुबह लगभग 4.30 बजे पूजा करने गये तो उन्होंने देखा की तीनों मंदिरों में मूर्तियों को असमाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया है।



