धनबाद: केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार की तरह झारखंड में भी कानून एवं मशीनरी फेल हो गयी है और माफिया एवं आपराधिक तत्वों ने कब्जा कर लिया है.केंद्रीय मंत्री ने यहां सर्किट हाउस में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संरक्षण में धनबाद में खुलेआम कोयला चोरी हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों और कोयला माफियाओं को भी झामुमो से संरक्षण मिल रहा है।सुबह यहां रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित रोजगार मेला में भाग लेने पहुंचे और 177 युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र वितरित करने आये चौबे ने कहा कि झारखंड की जनता भयभीत और परेशान है, क्योंकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है.झारखंड की जनता चुनाव में वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकेगी. ऐसी ही स्थिति बिहार में है और दोनों सरकारें चंद दिनों की मेहमान हैं.चौबे ने INDI गठबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि यह भ्रष्ट और आरोपपत्रित लोगों का अपवित्र गठबंधन है. देश में ‘आपातकाल’ लागू कर लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी की गोद में दर्जनों पार्टियां बैठी हैं।एक सवाल के जवाब में चौबे ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजनीतिक करियर खत्म हो गया है. उन्होंने पहले ही राज्य में अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी की घोषणा कर दी है. “नीतीश कुमार वर्षों से प्रधान मंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। इसके लिए वह इधर-उधर घूमते रहे और ‘पलटू राम’ के साथ-साथ ‘कुर्सी राम’ के उपनाम भी कमाए, लेकिन सफल नहीं हुए,” केंद्रीय मंत्री ने कहा।चौबे ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव ‘सनातनी’ और भ्रस्त्रचारी के बीच लड़ा जाएगा। विपक्षी गठबंधन अस्थिर गठबंधन सरकार बनाकर देश में राजनीतिक अनिश्चितता पैदा करना चाहता है.



