बुंडू में आज महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए सांसद निधि से बने सखी मंडप का केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उद्घाटन किया। मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस वर्ष को नारी शक्ति वर्ष कहा गया है।महिलाओं का सम्मान और उनकी क्षमता का अहसास सभी को हो, इसलिए यह वर्ष नारी शक्ति को समर्पित है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं।हमारी बहनें फाइटर जेट उड़ाने से लेकर खेती किसानी तक के काम में अपनी पहचान बना ली हैं। यहां सभी महिलाएं कृषि और पशुपालन से जुड़ीं हैं। आप सभी श्रीअन्न के उत्पादन से जुड़ें।आज पूरे विश्व में श्रीअन्न की मांग है।आप सभी कई फसलों के उत्पादन से जुड़ें।



