IND vs Eng 4th Test Day 3: ध्रुव जुरेल ने अकेले पलट दिया मैच ,मैच देखने जेएससीए स्टेडियम पहुंचे राज्यपाल

0

IND vs Eng 4th Test Day 3: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा है. आज भारत-इंग्लैंड के बीच चल रहे चौथे टेस्ट मैच देखने राज्यपाल रांची के जेएससीए स्टेडियम पहुंचे तथा क्रिकेट खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।रांची के जेएससीए स्टेडियम में क्रिकेटर ध्रुव जुरेल ने धमाल मचा दिया. ध्रुव जुरेल ने अकेले मैच पलट दिया.90 रन की पारी खेलते हुए इंग्लैंड के बड़ी बढ़त की उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया. भारत की पहली पारी 307 रन पर सिमटी और ध्रुव की पारी ने इंग्लैंड को सिर्फ 46 रन की बढ़त लेने दिया. ध्रुव जुरेल बेहद गरीब परिवार से आते हैं।ध्रुव जुरेल के पिता कारगिल युद्ध के हीरो हैं।तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 40 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 24 रन और यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया को अभी भी जीत के लिए 152 रन की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here